फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीन से पांच दिन के भीतर बुखार व खांसी न टूटने पर जांच कराने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सकों ने कहा-हो सकता है कोविड-19 जैसा वायरस, मौसमी बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अगर तीन से पांच दिन के भीतर बुखार आ रहा है, खांसी और गले में खराश के साथ सांस लेने में तकलीफ हो रही है, शरीर में ऐंठन और थकान महसूस हो रही है या फिर ऑक्सीजन का स्तर गिर रहा है तो तत्काल जांच कराएं। इसे सामान्य मौसमी बीमारी समझकर नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। यह कोविड जैसा वायरस हो सकता है।
सरकारी व निजी अस्पतालों के चिकित्सक की ओर से मरीजों को कोरोना जांच कराने की सलाह दी जा रही है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की मानें तो हाल ही में कुछ मरीजों में कोरोना जैसे लक्षण होने पर भी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है लेकिन कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन जारी रखना जरूरी है।
विज्ञापन


पारस हेल्थ के आंतरिक रोग विभाग डॉ. आरआर दत्ता ने बताया कि जिस वायरस ने दुनिया को घरों में कैद कर दिया था, उसकी परछाई एक बार फिर मंडराने लगी है। एशियाई देशों में कोविड की नई लहर के बीच मुंबई, दिल्ली के बाद साइबर सिटी में भी कोविड जैसा वायरस लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। साइबर सिटी में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते करीब एक महीने में यहां कोरोना संक्रमण के 40 मामले सामने आ चुके हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से अब 17 मरीजों के कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं।
-

यह सावधानी बरतें

घरों में मास्क पहनना, नियमित हाथ धोना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, अच्छी नींद लेना और पौष्टिक आहार लेना जैसे साधारण उपाय भी इस संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकते हैं। याद रखें, समय पर पहचान और इलाज से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। खुद भी सतर्क रहें और अपने परिवार व आस-पड़ोस को भी जागरूक करें। यही इस बीमारी से लड़ने का सबसे प्रभावी तरीका है।



आरटीपीसीआर जांच की सुविधा नागरिक अस्पताल

सीएमओ डॉ. अलका सिंह ने बताया कि अभी स्वास्थ्य मंत्रालय से कोई गाइडलाइन नहीं आई है लेकिन एहतियातन सभी सरकारी अस्पतालों में जांच के लिए आरटीपीसीआर किट मौजूद है। अगर किसी व्यक्ति को जांच करानी हो तो वह जांच करा सकता है, हालांकि अभी मॉस सैंपलिंग नहीं की जा रही है। गाइडलाइन आने के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। कोई विशेष कोविड अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि भीड़भाड़ से बचें, मास्क पहनें और लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
-
गोवा से लौटे युवक समेत छह कोरोना संक्रमित

गुरुग्राम। साइबर सिटी में कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। बुधवार को कोरोना के छह नए मामले सामने आए हैं। इनमें ग्वाल पहाड़ी निवासी 18 वर्षीय युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह हाल ही में गोवा की यात्रा से वापस आया है। वह कुछ दिन से बीमार चल रहा था, उसकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि, पानीपत की यात्रा से लौटे गांव अकलिमपुर निवासी 28 वर्षीय पुरुष की जांच रिपोर्ट में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इसके अलावा चार अन्य मामलों में सेक्टर-15 निवासी 42 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-5 निवासी 35 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-57 निवासी 27 वर्षीय महिला, सेक्टर-14 निवासी 23 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण मिला है। इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी मरीजों की स्थिति ठीक हैं। मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें