फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञापन, ट्रेड लाइसेंस व प्रॉपर्टी टैक्स से खजाना भरने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। विज्ञापन, ट्रेड लाइसेंस, प्रॉपर्टी टैक्स व स्टांप ड्यूटी समेत कुछ अहम स्रोतों के जरिये नगर निगम प्रशासन नए वित्त वर्ष में अपना खजाना भरने की कवायद करेगा। खास बात यह है कि अधिकारियों के रवैये पर विशेष नजर रखी जाएगी ताकि कहीं से भी निगम के हित न प्रभावित हों।
विज्ञापन

नगर निगम के एक पार्षद ने बताया कि अधिकारियों के भ्रष्ट रवैये से भी नगर निगम को हर साल राजस्व का भारी नुकसान होता है। ऐसे में इन तमाम बिंदुओं पर इस बार विशेष ध्यान दिया जाएगा और नगर निगम आयुक्त खुद भी अधिकारियों के रवैये पर कड़ी नजर रखेंगे। नगर निगम जल्द ही बजट पेश करने वाला है, जिसको लेकर निगम प्रशासन व पार्षदों की बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
पार्षदों ने दिए हैं कई अहम सुझाव
आगामी 18 मार्च को भी बजट पर चर्चा के लिए एक विशेष बैठक होगी। वहीं, अब तक हुई बैठकों में वार्ड पार्षदों ने आय बढ़ाने के संदर्भ में कई अहम सुझाव दिए हैं, जिस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। विज्ञापन निगम की कमाई का एक अहम जरिया है लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस पर नए वित्तीय वर्ष में खास ध्यान दिया जाएगा। वहीं पानी के बिल की वसूली की प्रक्रिया को भी वित्त वर्ष 2021-22 में तेज किया जाएगा। मालूम हो कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में नगर निगम को महज 613 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है जबकि 1 हजार करोड़ से ज्यादा शहर के विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

निगम की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न कवायद की जाएंगी। इसके तहत खाली पड़ी जमीन को लीज पर दिया जा सकता है। ट्रेड लाइसेंस व स्ट्रीट वेंडिंग जोन से भी आमदनी को बढ़ाया जा सकता है। स्ट्रीट वेंडिंग जोन से 4 करोड़ की आमदनी हो सकती थी लेकिन महज 15-20 लाख ही हो पाई।
विज्ञापन

- सीमा पाहुजा, निगम पार्षद, वार्ड-15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें