फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरंतर बढ़ रहा कोरोना संक्रमण का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना सुरक्षा मानकों के पालन में लापरवाही व प्रशासन की ढिलाई के कारण मार्च की शुरुआत से ही संक्रमण फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है। फरवरी की शुरुआत व मध्य में जहां रोज मिलने वाले नए मरीजों की संख्या 30 से भी नीचे रह गई थी, वहीं अब रोज 80 नए मरीज मिल रहे हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना के 81 नए मरीज मिले जबकि आधे से भी कम महज 39 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया।
विज्ञापन

फरवरी के मध्य में रोज मिलने वाले नए मरीजों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा रहती थी। नतीजा यह था कि सक्रिय मरीजों का आंकड़ा लगातार कम हो रहा था लेकिन अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटने लगी। अब स्थिति यह है कि मार्च के ही 11 दिनों में सक्रिय मरीजों की सूची में 175 नए मरीज जुड़ गए। 28 फरवरी को सक्रिय मरीजों की संख्या महज 338 थी, जो अब बढ़कर 513 हो गई है।
98 फीसदी मरीज स्वस्थ
81 नए मरीजों के मिलने के साथ ही अब जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 59610 तक पहुंच चुका है, जिसमें से 98 फीसदी से ज्यादा 58738 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के लिए यह राहत की बात है। इसमें से 467 होम आइसोलेट हैं जबकि 46 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से 44 कोविड हेल्थ सेंटर व 1-1 मरीज कोविड केयर सेंटर व कोविड अस्पताल में उपचाराधीन हैं। हालांकि, कोरोना के एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन जांच बढ़ा दी है। अब जिले में रोज 3000 से ज्यादा लोगों की कोविड जांच की जा रही है।
विज्ञापन

3005 लोगों की जांच
पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड जांच के लिए जिले में 3005 लोगों के नमूने लिए गए, जिसमे से 2895 नमूनों को आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेजा गया जबकि 110 नमूनों की रैपिड एंटीजन के जरिये जांच की जाएगी। राहत की बात यह रही कि बृहस्पतिवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई, जिससे मृतकों की संख्या 359 पर सीमित रही। अब तक जिले में 8 लाख 57 हजार 548 लोगों की कोविड जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिन का कोरोना का आंकड़ा
दिन नए मरीज स्वस्थ मौत जांच
7 मार्च 63 51 0 2632
8 मार्च 39 38 0 3287
9 मार्च 75 36 0 3021
10 मार्च 80 45 1 3363
11 मार्च 81 39 0 3005
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें