फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जैकबपुरा स्कूल में चला सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन




- संयुक्त आयुक्त डाॅ. जयवीर यादव, निगम पार्षद आशीष गुप्ता सहित शिक्षकों व विद्यार्थियों ने ली स्वच्छता की शपथ



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जैकबपुरा में ‘सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ’ स्वच्छता जागरूकता अभियान चला। ये अभियान केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय तथा शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से नगर निगम गुरुग्राम द्वारा चलाया जा रहा है। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाने, प्लास्टिक के प्रयोग से बचने एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
कार्यक्रम में नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त डाॅ. जयवीर यादव ने विद्यार्थियों, अध्यापकों और स्कूल स्टाफ को संबोधित करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ गुरुग्राम अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारा नैतिक कर्तव्य है। यदि हम सभी मिलकर अपने घर, स्कूल और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखें तो अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन




वार्ड-27 के पार्षद आशीष गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छ वातावरण बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं को और अपने परिवार को स्वच्छता का महत्व समझाइए तथा स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन




कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिंग इवेंट मेडलिस्ट रूचिका सिंह, एसबीएम ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिंदुस्तानी, स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. एकता, शिक्षिकाएं तनु राठी, रूचि ठक्कर, सीमा रानी, प्रीति अग्रवाल, हरेन्द्र सिंह सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें