फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एमडीयू-सीपीएएस में 690 सीटों पर दाखिले शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानून और प्रबंधन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-40 स्थित सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड एलाइड स्टडीज सीपीएएस में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्र में विभिन्न पाठ्यक्रमों की कुल 690 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।




जानकारी के अनुसार, बीए-एलएलबी 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम की 240 सीटों और बीबीए 4 वर्षीय ऑनर्स विद रिसर्च की 60 सीटों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जून 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, स्नातकोत्तर स्तर के एमबीए, एमबीए एग्जीक्यूटिव, एलएलएम और एलएलबी 3 वर्षीय ऑनर्स सहित अन्य पाठ्यक्रमों के लिए अभ्यर्थी 10 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि इस वर्ष एमबीए के 180, एमबीए एग्जीक्यूटिव के 30, एलएलएम की 90 और एलएलबी 3 वर्षीय ऑनर्स की 120 सीटों पर प्रवेश किए जाएंगे। इसके अलावा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन साइबर लॉ और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन लेबर लॉ एंड सोशल वेलफेयर के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। डॉ. अग्रवाल के अनुसार सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी पात्रता, प्रवेश परीक्षा, काउंसलिंग और अन्य दिशा-निर्देशों से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्ट्स से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन




बीए एलएलबी और बीबीए पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं 16 और 15 जून को आयोजित होंगी तथा इनकी प्रथम काउंसलिंग 25 जून को होगी। वहीं, एमबीए की प्रवेश परीक्षा 13 जुलाई, जबकि एलएलएम और एलएलबी 3 वर्षीय ऑनर्स की प्रवेश परीक्षाएं 15 जुलाई को आयोजित की जाएंगी। इन पाठ्यक्रमों की प्रथम काउंसलिंग 23 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें