गुरुग्राम। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की धैर्यगाथा, अटूट आस्था कार्यक्रम के तहत हरियाणा सरकार ने श्रद्धालुओं को श्री सोमनाथ ज्योर्तिलिंग की धार्मिक यात्रा करवाने का निर्णय लिया है। इच्छुक श्रद्धालु यात्रा का लाभ उठाने के लिए 6 जून तक सरल पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। श्रद्धालुओं को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर स्पेशल ट्रेन में बुकिंग मिलेगी। मुख्यमंत्री आठ जून को कुरुक्षेत्र से झंडी दिखाकर रेल को रवाना करेंगे। स्पेशल ट्रेन कुरुक्षेत्र से चलकर करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली आदि रेलवे स्टेशनों से होते हुए श्री सोमनाथ तक जाएगी। गुरुग्राम जिला के पंजीकृत श्रद्धालु नजदीकी स्टेशन से विशेष रेल में सवार होंगे। स्टेशन तक पहुंचने की सुविधा श्रद्धालुओं को अपने स्तर पर करनी होगी। ब्यूरो