फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्रोणाचार्य कॉलेज में अब स्क्रीनिंग के बाद ही दिया जा रहा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में अब छात्रों का तापमान जांचने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। कॉलेज में छात्र, शिक्षक व अन्य व्यक्तियों के प्रवेश पर उनकी तापमान जांच शुरू की गई है। दरअसल इससे पहले छात्रों को बिना तापमान जांच के ही प्रवेश दिया जा रहा था। प्रबंधन की लापरवाही को अमर उजाला में रविवार को प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य वीरेंद्र अंतिल ने खबर पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थर्मल स्कैनर की व्यवस्था कराई। साथ ही छात्रों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए छात्रों को खाली समय में मैदान में बैठना वर्जित किया गया। मंगलवार को वीरेंद्र अंतिल कॉलेज परिसर में औचक निरीक्षण पर निकले। समूहों में बैठे छात्रों को संक्रमण से बचाव के प्रति सतर्क किया। सभी छात्रों को मास्क पहने रखने के लिए सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वाले छात्रों को कक्षाओं में बैठने नहीं दिया जाएगा।
प्राचार्य ने सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए शिक्षकों की कमेटी का गठन किया। यह कमेटी समय-समय पर परिसर में दौरा करेगी। छात्रों के बीच सामाजिक दूरी बनाए रखेगी। साथ ही नवनिर्वाचित प्राचार्य वीरेंद्र अंतिल ने कॉलेज में साफ-सफाई अभियान भी चलाया। इस दौरान जगह-जगह पड़े कूड़े को हटाया गया। उन्होंने बताया कि वे प्रकृति को प्रेम करते हैं। वे कॉलेज में पौधरोपण कर हरियाली को बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें