- हरियाणा बोर्ड के 10वीं के पेपर में भी धड़ल्ले से नकल करते दिखे परीक्षार्थी
- स्कूल के पास नियमों को अनदेखा कर चल रही है फोटो कॉपी की दुकान
रिजवान खान
नगीना। नकल रहित परीक्षा कराने को लेकर भले ही प्रशासन सख्त हो उसके बावजूद भी नकल कराने वालों के हौसले बुलंद हैं। उनके आगे प्रशासन बेबस नजर रहा है। शुक्रवार को हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के गणित के पेपर में टपकन गांव में बने परीक्षा केंद्र की दीवार तोड़कर धड़ल्ले से नकल कराई गई। कुछ लोगों ने लोहे की बनी खिड़की को भी तोड़ डाला। यासीन मेव डिग्री नूह में बने परीक्षा केंद्र के बाहर धड़ल्ले से फोटो कॉपी की दुकानें चल रही हैं। परीक्षा केंद्र के बाहर सैकड़ों नकल कराने वाले लोगों की भीड़ लगी रहती है। ताज्जुब की बात यह है कि पुलिसकर्मियों के सामने ही नकल कराने वाले लोग पर्ची फेंक जाते हैं।
परीक्षा केंद्रों की छतों पर रहता है नकलचियों का जमावड़ा-
नकल कराने के लिए छतों का सहारा भी लिया जाता है। पर्ची बनाकर लोग नकल फेंकते हैं। पुलिसकर्मी डंडे लेकर उनको दौड़ाते हैं लेकिन नकल कराने वालों को इसका कोई डर नहीं होता।
—
यासीन मेव स्कूल में पहले भी मामला आया है सामने
नवबंर में भी यसीन मेव स्कूल में जमकर नकल चली थी। नकल करवाने वालों की इरादे इतने मजबूत थे कि उन्होंने स्कूल की पीछे की दीवार तोड़कर अलग से रास्ता बना दिया था। वहीं, स्कूल प्रशासन इन सभी को अनदेखा कर रहा था। उस समय भी अमर उजाला ने स्कूल में नकल चलने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद प्रशासन ने इसपर संज्ञान लेकर यहां पर पुलिस के जवान तैनात किए थे। पुलिस की तैनाती के बाद भी स्कूल के जिम्मेदार नकल रुकवाने में रुचि नहीं लेते।