फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रदूषण नियंत्रण को लेकर प्रशासन सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में प्रदूषित होती हवा के लिए चंडीगढ़ में हुई मीटिंग में निर्देश जारी किए गए हैं। हरियाणा के वन और पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि सरकार प्रदूषण नियंत्रण को लेकर पूरी तरह गंभीर है। एनजीटी व सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ठोस कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण तभी संभव है जब सभी संबंधित विभाग मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन


राव नरबीर सिंह में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की उच्च स्तरीय बैठक की। नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन विनीत गर्ग, एचएसआईआईडीसी के एमडी यश गर्ग सहित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि यमुना नदी में किसी भी प्रकार का औद्योगिक या सीवरेज जल न जाने पाए। इसके लिए कैचमेंट क्षेत्र के नालों पर सीसीटीवी लगाए जाएं और नोडल अधिकारी नियमित निगरानी करें।
उन्होंने कहा कि टैंकरों से जल निस्तारण की रसीद अनिवार्य हो तथा अवैध टैंकरों पर सख्त कार्रवाई की जाए। वायु प्रदूषण नियंत्रण पर मंत्री ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण जांच उपकरणों की नियमित जांच हो और प्रमाण पत्र जारी करने वाली एजेंसियों का नियंत्रण प्रदूषण बोर्ड को सौंपने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें