फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फर्जी मालिक बनकर जमीन बेचने में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। आर्थिक अपराध शाखा-1 की पुलिस ने फर्जी मालिक बनकर जमीन को बेचने में संलिप्त आरोपी को बुधवार को यूपी के अलीगढ़ से गिरफ्तार किया। आरोपी ने फर्जी तरीके से प्लॉट का मालिक बनकर 1,83,22,500 रुपये जमीन बेच दी थी। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश करके चार दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान अलीगढ़ के चांदौस गांव निवासी ओमवीर उर्फ फर्जी विनीत कश्यप (44) के रूप में हुई है। वह आठवीं कक्षा तक पढ़ा है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह अलीगढ़ एक स्कूल की वैन पर चालक की नौकरी करता है। ओमवीर ने जुलाई 2024 में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज के आधार पर विनीत कश्यप (शिकायतकर्ता) बनकर जमीन बेची थी। इसमें से करीब 84 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी ओमवीर से उसके अन्य साथी आरोपियों व अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ करके बरामदगी की जाएगी। मामले में संलिप्त अन्य आरोपी भी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें