फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पांच दिन 13 रूटों पर दौड़ेंगी रोडवेज की अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली को लेकर तैयारियां पूरी, दो शिफ्ट में छह अधिकारियों की ड्यूटी भी तय कर दी गई
विज्ञापन


10 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं गुरुग्राम बस स्टैंड से आम दिनों में

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। हरियाणा रोडवेज की तरफ से दिवाली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। पांच दिनों के लिए 13 रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इस दौरान अगर किसी रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो उस रूट पर भी बसों की संख्या को उसी समय बढ़ा दिया जाएगा।

डिपो प्रबंधन की तरफ से यात्रियों को कम परेशानी हो और समय से बसों का संचालन हो सके, इसके लिए दो शिफ्ट में छह अधिकारियों की ड्यूटी भी तय कर दी गई है। वह अपने समय के दौरान डिपो परिसर में ही मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


गुरुग्राम बस स्टैंड से आम दिनों में 10 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। त्योहार के दौरान यह संख्या 15 हजार से अधिक हो सकती है। ऐसे में डिपो प्रबंधन की तरफ से तैयारियां की गई हैं। प्रबंधन की तरफ से पिछले साल जिस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक रही थी उसके हिसाब से रूटों पर बसों की संख्या की बढ़ोतरी की है। यात्री बसों की जानकारी 0124-4912626,0124-2320222 पर कॉल करके भी ले सकते हैं।
विज्ञापन



डिपो प्रबंधन की तरफ से इन रूट पर चलाई जा रहीं अतिरिक्त बसें



गुरुग्राम से चंडीगढ़-21 बसें

गुरुग्राम से जयपुर- 11 बसें

गुरुग्राम से बैजनाथ,पंचरूखी, कटरा, शिमला- एक बस



गुरुग्राम से आगरा के लिए - 10 बसें

गुरुग्राम से अलीगढ़- दो बसें

गुरुग्राम से मुरादाबाद- दो बसें

गुरुग्राम से हरिद्वार, देहरादून - एक बस

गुरुग्राम से हल्द्वानी, टनकपुर-एक बस

गुरुग्राम से सिरसा- तीन बसें

गुरुग्राम से जींद- दो बसें

गुरुग्राम से रोहतक - आठ बसें

गुरुग्राम से रेवाड़ी - आठ बसें

गुरुग्राम से कोसली - 10 बसें




यात्री समय से अपने घर पहुंच सकें और त्योहार में परिवार के साथ शामिल हो सकें, इसके लिए अतिरिक्त बसों को लगाया गया है। अगर किसी अन्य रूट पर जरूरत पड़ती है तो उस पर भी बसों को चलाया जाएगा।
- भरत भूषण गोगिया, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें