फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेट्रो डिपो के लिए एचएसआईआईडीसी से मांगी अतिरिक्त जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-36ए में एक किलोमीटर लंबा ट्रैक बनाने की जरूरत, अभी 800 मीटर के लिए ही जगह उपलब्ध
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-56 से पचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर के लिए सेक्टर-36ए में बनाए जाने वाले डिपो की जमीन का मामला सुलझाया जा रहा है। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचएमआरटीसी) ने हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) से डिपो के लिए अतिरिक्त जमीन उपलब्ध कराने को कहा है। डिपो में करीब एक किलोमीटर लंबा ट्रैक तैयार करने की जरूरत है, जबकि अभी 800 मीटर ट्रैक के लिए ही जगह उपलब्ध है।
मेट्रो डिपो में ट्रेनों के रखरखाव, जांच और खड़े करने की व्यवस्था होती है। इसके लिए पर्याप्त जमीन और ट्रैक जरूरी हैं। प्रस्तावित कॉरिडोर के संचालन को ध्यान में रखते हुए डिपो का विकास किया जाना है। ऐसे में जरूरत के मुताबिक जमीन उपलब्ध कराने के लिए एचएसआईआईडीसी से अतिरिक्त भूमि मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के अनुसार, सिही गांव के पास सेक्टर-36ए में डिपो के स्थान को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सेक्टर-56 से पचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर ग्लोबल सिटी से होकर मानेसर तक जाएगा। इस कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। प्रस्तावित कॉरिडोर में सेक्टर-56, सेक्टर-61, निर्वाणा कंट्री, सेक्टर-62, 66, वाटिका चौक, सेक्टर-69, 70, सेक्टर-75, खेड़कीदौला, ग्लोबल सिटी, सेक्टर-36ए, 88, 84, 85/89, 86/90, सेक्टर-91, काकरोला गांव और मानेसर-पचगांव क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर स्टेशन प्रस्तावित हैं। सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें