फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुलिस को गोली चलने की झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर थाने में धारा 217 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज, अदालत में पेश होगा चालान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़ा खुर्मपुर गांव में 24 जनवरी को डायल 112 पर गोली चलने के बारे में झूठी सूचना देने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। झूठी सूचना देने पर व्यक्ति के खिलाफ धारा 217 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले कार्रवाई करते हुए अदालत में चालान पेश करेगी।
24 जनवरी को खेड़ा खुर्मपुर गांव निवासी प्रदीप ने डायल 112 पर कॉल करके काले रंग की गाड़ी में आए लोगोें द्वारा गोली चलाने के बारे में जानकारी दी। पुलिस कंट्रोल रूम से गोली चलने की सूचना मिलते ही फर्रुखनगर थाने की पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची। पुलिस की पूछताछ व जांच करने पर पता चला कि वहां पर कोई गोली नहीं चली। सूचना देने वाले में व्यक्ति का एक अन्य व्यक्ति के साथ आपसी कहासुनी होने पर डायल-112 पर गोली चलने की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने जानबूझकर गलत सूचना देने और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करने पर प्रदीप के खिलाफ संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को किसी भी प्रकार की गलत व भ्रामक सूचना न दें, ताकि पुलिस की आपातकालीन सेवाओं में बाधा उत्पन्न न हो। डायल 112 पर झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें