फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ओवर स्पीडिंग के खिलाफ 40 चालकों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। गुरुग्राम यातायात पुलिस ने 16 से 23 मई तक ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की। जिसके तहत मुंबई एक्सप्रेसवे, द्वारका एक्सप्रेसवे और गोल्फ कोर्स रोड पर जांच की गई। इस दौरान 40 वाहन चालकों के चालान किए गए और उनसे करीब 80 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि उनका उद्देश्य शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। इसी कारण समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाते हैं और सुबह के समय विशेष नाके भी लगाए जाते हैं, ताकि नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी जा सके। गुरुग्राम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ओवर स्पीडिंग न करें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें