फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शिक्षकों को सशक्त बनाएगा एक्शन रिसर्च प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
11 जिलों के 64 शिक्षक होंगें शामिल
विज्ञापन








संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय आवासीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में प्रदेश के 11 जिलों के 64 पीजीटी शिक्षक भाग लेंगे। इसका उद्देश्य शिक्षण प्रक्रिया में सुधार कर शिक्षकों को आधुनिक व वैज्ञानिक तरीकों से सशक्त बनाना है।

एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक सुनील बजाज ने बताया कि यह प्रशिक्षण एक्शन रिसर्च पर आधारित होगा, जिसमें शिक्षकों को कक्षा-आधारित समस्याओं की पहचान, विश्लेषण और समाधान की प्रक्रिया सिखाई जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक यह भी सीखेंगे कि वे अपने शिक्षण परिणामों के आधार पर योजनाओं में कैसे बदलाव कर बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


कार्यशाला के माध्यम से शिक्षकों को आत्म-विश्लेषण, चिंतन और क्रियात्मक अनुसंधान की दिशा में प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे विद्यार्थियों की सीखने की जरूरतों को अधिक प्रभावी ढंग से पूरा कर सकें। इसके साथ ही उन्हें अपने अध्यापन पर अधिक नियंत्रण और बाहरी निर्णय लेने वालों पर निर्भरता कम करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन


निर्देशों के अनुसार अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जिंद, कैथल और करनाल जिलों के शिक्षक 15 अक्तूबर तक सुबह 9:30 बजे गुरुग्राम स्थित एससीईआरटी कार्यालय में रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें