फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों पर कार्रवाई, तीन संपत्तियां सील

विज्ञापन
विज्ञापन
संपत्तियों पर कुल 85.65 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने प्रॉपर्टी टैक्स की बकाया राशि की वसूली के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को जोन-4 की टीम ने टैक्स जमा नहीं कराने पर तीन संपत्तियों को सील कर दिया। इन संपत्तियों पर कुल 85.65 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
विज्ञापन


नगर निगम के अनुसार, वाटिका सिटी प्वाइंट, डीएलएफ-2 स्थित लिंकन डेवलपर्स के तीन बेसमेंट को सील किया गया। इन पर 46,62,401 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इसके अलावा सिकंदरपुर घोसी स्थित सॉलिटेयर प्लाजा की दो संपत्तियों को भी सील किया गया। इन पर कुल 39,02,580 रुपये का टैक्स बकाया है। एमसीजी की टीम ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराने पर नियमानुसार यह कार्रवाई की। निगम ने संपत्ति मालिकों से अपील की है कि वे अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स समय पर जमा करें, ताकि सीलिंग समेत अन्य कार्रवाई से बचा जा सके। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, प्रॉपर्टी टैक्स की बकाया राशि की वसूली के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। बकाया राशि जमा नहीं कराने वाले संपत्ति मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें