फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अवैध ढाबों और पार्किंग पर कार्रवाई

Fri, 12 Sep 2025 10:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ लगे अवैध ढाबे और अवैध अतिक्रमण का निरीक्षण करते एसडीएम झिरका
विज्ञापन
उपमंडल अधिकारी ने टीम के साथ किया निरीक्षणसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






फिरोजपुर झिरका। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर अवैध ढाबों, अवैध कटों और गलत तरीके से खड़ी होने वाली पार्किंग को पूरी तरह बंद कराने के लिए प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को उपमंडल अधिकारी (ना.) लक्ष्मी नारायण ने संयुक्त टीम के साथ मौके पर निरीक्षण किया।



इस दौरान घनश्याम दास, एसडीओ डीएचबीवीएन, सुभान खान एएफएम, एसएचओ यातायात पुलिस माण्डीखेड़ा कृष्ण कुमार, दयाराम अतिरिक्त एसएचओ सदर थाना, नरेश एएसआई थाना नगीना, आकिल जेई पीडब्ल्यूडी बी एंड आर, मुकेश कुमार व प्रशांत यादव एनएचआई मैनेजर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




जानकारी देते हुए उपमंडल अधिकारी नागरिक लक्ष्मी नारायण ने बताया कि कार्रवाई के तहत हाईवे पर आठ अवैध ढाबों व होटलों को नोटिस जारी किए गए। यातायात पुलिस माण्डीखेड़ा ने 29 वाहनों के चालान किए, वहीं बिजली विभाग की टीम ने 12 मामलों में बिजली चोरी पकड़ी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हाईवे पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन




एसडीएम लक्ष्मीनारायण ने कहा कि अवैध ढाबे, कट और गलत पार्किंग सड़क हादसों का बड़ा कारण बनते हैं। लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए आगे भी समय-समय पर इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आमजन को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित सफर की अपील की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें