फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईएमटी मानेसर में अतिक्रमण के खिलाफ जल्द होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नखडौला और राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के आसपास के क्षेत्रों में चलेगा अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। आईएमटी मानेसर के फेज-5 क्षेत्र में हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) जल्द ही अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है। यह अभियान गांव नखडौला, नाहरपुर कासन, वाटिका और राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के आसपास के क्षेत्रों में चलाया जाएगा। इन स्थानों पर लंबे समय से सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की तैयारी की जा रही है। यह कार्रवाई 27, 28 और 29 जुलाई को की जाएगी।

एचएसआईआईडीसी ने इस अभियान के लिए पूरी योजना तैयार कर ली है। कार्रवाई के दौरान जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) आरएस बाट का भी सहयोग लिया जाएगा, ताकि अभियान को बिना किसी रुकावट के पूरा किया जा सके। जरूरत पड़ने पर प्रशासन और पुलिस का सहयोग भी लिया जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के बाद खाली कराई गई जमीन की सुरक्षा के लिए चारों ओर बाउंड्री वॉल या फेंसिंग कराई जाएगी। इसके जरिये दोबारा अवैध कब्जे होने से रोकना और सरकारी जमीन को सुरक्षित रखना है। जमीन खाली होने के बाद आईएमटी मानेसर फेज-5 में औद्योगिक विकास कार्यों को गति मिलेगी। इससे नए उद्योग स्थापित करने और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास का रास्ता भी साफ होगा। प्रशासन ने संबंधित लोगों से अपील की है कि वे सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे खुद हटा लें। ऐसा नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और अवैध निर्माण को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन को जल्द अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान डीटीपी आरएस बाठ सहित संबंधित विभागों का सहयोग लिया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के बाद पूरी जमीन की बाउंड्री कराई जाएगी, ताकि भविष्य में दोबारा अवैध कब्जे न हो सकें। -यशस्वी वर्मा, कार्यकारी अभियंता, एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें