फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एसीपी ट्रैफिक ने ऑटो चालकों और मालिकों के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो.. एसीपी ट्रैफिक ने ऑटो चालकों और मालिकों के साथ की बैठक
विज्ञापन

कहा- सवारी से करें अच्छा व्यवहार, निर्धारित गति से चलाएं ऑटो

- चौराहों पर गलत तरीके से खड़ा न करें, न बने जाम की स्थिति


अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। एसीपी ट्रैफिक ईस्ट सुरेश कुमार की अध्यक्षता में ऑटो रिक्शा मालिकों और चालकों के साथ एक विशेष मीटिंग बादशाहपुर में हुई। इस दौरान एसीपी ने यातायात नियमों का दृढ़ता से पालन करने, आमजन लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने, अपने वाहन को निर्धारित गति सीमा में चलाने, वाहन चलाते समय किसी भी तरह के नशे का सेवन न करने के बारे में बताया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ट्रैफिक व्यवस्था में ऑटो चालक बाधक बनते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

इस मीटिंग के दौरान उपस्थित सभी को नशा मुक्ति, साइबर अपराधों, बच्चों/महिला विरुद्ध अपराधों, नशा बेचने/खरीदने के कारण होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। मीटिंग में यातायात निरीक्षक आजाद सिंह, जोनल अधिकारी महावीर सिंह , उप-निरीक्षक हेमंत कुमार, जोनल अधिकारी बादशाहपुर सहित आमजन से ललित, विजय, इंद्रजीत, विकास, भगत, मुकेश, सतीश व मनोज सहित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें