फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नाबालिग से ई-रिक्शा चलवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सिविल लाइंस थाना की पुलिस ने नाबालिग से बाल श्रम करवाने और बिना वैध लाइसेंस के ई-रिक्शा चलवाने वाला एक आरोपी 21 अक्तूबर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राकेश कुमार (24) निवासी रामपुरा गांव, गुरुग्राम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से एक ई-रिक्शा बरामद की है।
विज्ञापन

नाबालिग बालक से पूछताछ और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष काउंसलिंग के दौरान उसने बताया कि उसके माता-पिता नहीं हैं। उसके पड़ोस में रहने वाला आरोपी राकेश कुमार उसे रोजाना 200 रुपये देने का लालच देकर और कभी-कभी बिना रुपये दिए ई-रिक्शा से सामान भिजवाने का काम करवाता था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के आदेशानुसार नाबालिग बालक को सुरक्षित रूप से उसके दादा कृष्ण निवासी अवधिपुर गांव, सीतापुर (उत्तर प्रदेश) के हवाले कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें