फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुमशुदा बच्ची को परिजनों से मिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बृहस्पतिवार की सुबह एक महिला निवासी महेन्द्रवाड़ा ने भोंडसी थाने में शिकायत दी कि उनकी पांच वर्षीय बेटी भूमिका खेलते-खेलते कहीं चली गई है। सूचना मिलते ही भोंडसी थाने की पुलिस टीम ने बच्ची की तलाश के लिए प्रयास शुरू किए। एएसआई रामेश्वर, लेडी कांस्टेबल अन्नु व रेखा, होमगार्ड संदीप व सुनील ने बच्ची को ढूंढने के लिए आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की। पुलिस टीम ने काफी प्रयासों के बाद गुमशुदा बच्ची भूमिका को तलाश कर लिया। पुलिस टीम ने बच्ची को सकुशल उसके माता-पिता के हवाले कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें