फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बैंक खाते का गलत गतिविधियों में प्रयोग करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सिक्योरिटी गार्ड ने दो युवकों पर बैंक खाते का गलत गतिविधियों और साइबर ठगी में प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना पश्चिम में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

झांसी (उत्तर प्रदेश) के देवरीसिंघपुरा गांव निवासी योगेश कुमार ने शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम के सेक्टर-22 में सिक्योरिटी गार्ड है। छह माह पहले चाइना पार्क के पास कार्टरपुरी निवासी कुलदीप से उसकी मुलाकात हुई थी। कुलदीप व उसके दोस्त अभिराम उर्फ राहुल ने अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसका पैन कार्ड, आधार कार्ड व मोबाइल नंबर से इंडसइंड बैंक में खाता खोल दिया। कुछ दिन बाद कुलदीप ने बताया कि खाता अभिराम व उसके दोस्त ने ले लिया है। योगेश ने पुलिस को दी शिकायत में अपने बैंक खाते को गलत गतिविधियों या धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कुलदीप, अभिराम उर्फ राहुल व उसके दोस्त के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें