फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फर्जी हस्ताक्षर व शपथपत्र तैयार करके ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन ट्रांसफर कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी हस्ताक्षर व शपथपत्र तैयार करके ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन ट्रांसफर कराने का आरोप
विज्ञापन


- पांच के खिलाफ बिलासपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही मामले की छानबीन
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। जिले के चांदला डूंगरवास (पचगांव) में महिला व उसके बेटे के फर्जी हस्ताक्षर करके एफिडेविट बनवाकर ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गांव के नंबरदार ने भी उनसे पूछे बिना ही हस्ताक्षर का सत्यापन किया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ बिलासपुर थाने में धाेखाधड़ी संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
चांदला डूंगरवास (पचगांव) निवासी निर्मला देवी ने बताया कि उनके दादा ससुर भूपसिंह का निधन करीब 35 वर्ष पूर्व हो चुका है। भूपसिंह के नाम ट्यूबवेल कनेक्शन लगा हुआ था जोकि बिजली निगम मानेसर के अधीन है। आरोप है कि इस कनेक्शन को गांव के रहने वाले जगदीश व उसके भाई-भतीजे कालूराम, धर्मवीर, रामनिवास व राहुल ने मिलकर अपने नाम स्थानांतरण करवा लिया है। आरोपियों ने पीड़ित निर्मला व उसके बेटे दीपक के फर्जी हस्ताक्षर करके एक शपथपत्र तैयार किया। शपथपत्र को बिजली निगम के कार्यालय मे प्रस्तुत कर गलत प्रविष्टि कराई गई। शपथपत्र पर गांव के नंबरदार मनोहर लाल ने बिना पूछे ही अपने हस्ताक्षर कर उसे सत्यापित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई बिरेंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें