फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर में ट्रक हादसे से हाईवे पर लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मानेसर। मानेसर में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सुबह करीब चार बजे ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। इस ट्रक में दो लोग सवार थे और दोनों सुरक्षित हैं। ड्राइवर ने बताया कि आगे भी एक और ट्रक चल रहा था। अचानक उसने ब्रेक लगा दिए जिससे उनका ट्रक पीछे से टकरा गया। ट्रक में बजरी भरी थी और यह राजस्थान के कोटपुतली से दिल्ली जा रही थी। हादसे के कारण ट्रक का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस वजह से हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रक को सड़क से हटाने के लिए हाइड्रा मशीन मंगाई। मशीन की मदद से ट्रक को हटाया गया और हाईवे पर ट्रैफिक फिर से सुचारू रूप से चलने लगा। सुबह के समय जब लोग दफ्तर जाने के लिए निकले थे। जाम के कारण उन्हें काफी परेशानी हुई और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल हो गया। पुलिस ने कहा कि अब हाईवे पर ट्रैफिक सामान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें