फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गला दबाकर पत्नी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुमराह करने के लिए बीमारी से मौत होने का बनाया था बहाना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में गला दबाकर पत्नी की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस व मृतका के मायके वालों को गुमराह करने के लिए बीमारी से मौत होने का बहाना बनाया। महिला की मौत के करीब दो सप्ताह बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या की पुष्टि हुई तो पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नेपाल मूल के टेक सिंह राजस्थान के जोधपुर में रहते हैं। उनकी चचेरी बहन शांति बोगटी की शादी नेपाल के ही रहने वाले तपराज जोशी से हुई थी। तपराज सेक्टर-53 क्षेत्र में रहता है। बीती 5 फरवरी को उन्हें सूचना मिली कि शांति बोगटी की तबीयत काफी ज्यादा खराब है। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में जब अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने जब पति से पूछताछ की तो उसने बीमारी के कारण पत्नी की मौत होने की बात कही। मामले में परिजनों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी थी जिसके बाद पुलिस ने मामले में सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई की थी।अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शांति बोगटी की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हो गई। जिसके बाद पुलिस ने एक बार फिर पति तपराज जोशी से पूछताछ की तो भी उसने बीमारी से मौत होने की बात कही, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने गला दबाकर हत्या किए जाने की बात कबूली। पूछताछ में सामने आया कि तपराज की अपनी पत्नी शांति बोगटी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया था कि गुस्से में आकर तपराज ने पत्नी का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। उसने बचने के लिए बीमारी के कारण मौत का बहाना बनाया, लेकिन पोस्टमार्टम में मौत के कारणों का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें