फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगी करने का आरोपी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोपी ने 20 हजार रुपये में बैंक खाता ठगों को बेचा था
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। साइबर ठग को बैंक खाता मुहैया कराने पर एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला झुंझुनूं के पिलानी निवासी माखनलाल के रूप में हुई है। पीड़ित की शिकायत पर छह अक्तूबर को साइबर अपराध दक्षिण थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन



पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक मिला था। जिसके साथ मैसेज लिखा था कि ट्रेडिंग में निवेश कर मुनाफा कमाया जा सकता है। साइबर अपराध दक्षिण थाने के प्रबंधक निरीक्षक नवीन कुमार ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी से पता चला कि पीड़ित से ठगी गई राशि में से 70 हजार रुपये आरोपी सुमित के बैंक खाते में आए थे। आरोपी सुमित ने अपना बैंक खाता पांच हजार रुपये में आरोपी माखनलाल को बेचा था। आरोपी माखनलाल ने यह बैंक खाता 20 हजार रुपये में बेचा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें