फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लेम्बोर्गिनी हुराकैन कार से स्टंट करने वाला आरोपी चालक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लेम्बोर्गिनी हुराकैन कार से द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्टंट करने के मामले में आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को 28 जुलाई को जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने चालक के पास से स्टंट में प्रयोग की गई लेम्बोर्गिनी हुराकैन कार भी बरामद की है। आरोपी चालक की पहचान प्रणव मनचंदा (24) निवासी द पाल्म स्प्रिंग गोल्फ कोर्स, सेक्टर-54 के रूप में हुई है। द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्टंट करने, लापरवाही से वाहन चलाने संबंधी धाराओं में चालक के खिलाफ 19 जुलाई को राजेंद्रा पार्क थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले स्टंट के वीडियो के आधार और प्राप्त शिकायतों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगाें की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और वारदात में प्रयोग किए गए वाहनों को भी जब्त किया जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें