फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लोन दिलाने के नाम पर ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। लोन दिलाने के नाम पर हुई ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम थाना मानेसर की टीम ने आरोपी सचिन को रविवार को दिल्ली के शाहदरा इलाके से पकड़ा है। शिकायतकर्ता के बैंक खाते से एक लाख पांच हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई थी।
विज्ञापन

यह मामला 5 अक्तूबर को साइबर क्राइम थाना मानेसर में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता को एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उन्हें पर्सनल लोन का प्रस्ताव दिया। इसके बाद एक लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करते ही उनके बैंक खाते से एक लाख पांच हजार रुपये कट गए। रुपये कटने के बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना मानेसर की टीम ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी सचिन को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि शिकायतकर्ता से ठगी गई राशि इसी बैंक खाते में ट्रांसफर हुई थी। यह बैंक खाता आरोपी सचिन ने एक फर्म के नाम से खुलवाया था। सचिन ने यह खाता 40 हजार रुपये और ट्रांसफर होने वाली रकम के एक प्रतिशत कमीशन पर अन्य आरोपियों को मुहैया कराया था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि साइबर क्राइम थाना की टीम आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों का पता लगा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें