फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रक के कुचलने से युवक की मौत, हादसे के बाद चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
- अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ सोहना सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

सोहना। कस्बे में 18 अगस्त की रात ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सोहना सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान लाखुवास गांव के वार्ड-7 निवासी राकेश (39) के रूप में हुई है। उसके भाई नरेश ने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त रात करीब 10:30 बजे राकेश पलवल मार्ग स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राकेश सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। सोहना सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रक और चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद चालक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें