फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निवेश के नाम पर 3.26 करोड़ की ठगी में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- साइबर ठगों को 1.40 लाख रुपये में उपलब्ध कराया था फर्म का बैंक खाता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 3.26 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जयपुर निवासी 32 वर्षीय मालीराम मीणा के रूप में हुई है। साइबर क्राइम थाना साउथ की टीम ने मंगलवार को उसे जयपुर से गिरफ्तार किया। अदालत में पेश कर आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर उसे शेयर बाजार में निवेश पर अधिक मुनाफे का झांसा दिया गया था। इसके बाद उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर अलग-अलग बैंक खातों में कुल 3 करोड़ 26 लाख 40 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। बाद में रकम वापस लेने के नाम पर और रुपये मांगे गए। ठगी का अहसास होने पर शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मालीराम मीणा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि ठगी की रकम में से 24 लाख रुपये एक कंपनी के बंधन बैंक खाते में पहुंचे थे। इनमें से 6 लाख 60 हजार दो रुपये आगे एक अन्य कंपनी के एक्सिस बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। यह खाता आरोपी मालीराम के नाम पर था। आरोपी ने बताया कि उसने अपना फर्म का बैंक खाता 1.40 लाख रुपये में एक अन्य व्यक्ति को उपलब्ध कराया था। मालीराम चाय की दुकान चलाता है और उसने दुकान के नाम पर फर्म बनाई थी। पुलिस के अनुसार इसी फर्म के बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में किया गया।
विज्ञापन

एसीपी साइबर क्राइम गौरव फौगाट ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से ठगी की रकम की बरामदगी, वित्तीय लेन-देन और अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस साइबर ठगी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें