गुरुग्राम। सिग्नेचर टावर के पास हाईवे के साथ टूटी सड़क को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने ठीक करा दिया है। सड़क पर कट होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामला जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा के संज्ञान में आने के बाद अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रात में ही सड़क की मरम्मत करा दी। ब्यूरो