पुलिस ने 12 हजार रुपये नकदी बरामद की
आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस ने मकान में घुसकर गहने और नकदी चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 12 हजार रुपये नकदी बरामद की। आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।
आरोपी की पहचान उत्तर दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) के गोसाईपुर गांव निवासी अख्तर उर्फ राजू के रूप में हुई है। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह चोरी व नशा करने का आदी है। उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी अख्तर का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि उस पर चोरी करने के तहत छह मामले गुरुग्राम में पहले भी दर्ज हैं।
बता दें कि तीन अगस्त को एक व्यक्ति ने सेक्टर-29 थाने में दी शिकायत में बताया था कि किसी ने सेक्टर-27 स्थित उसके मकान में घुसकर बेड से गहने व नकदी चोरी कर ली है। पुलिस ने चोरी का मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।