फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से कंपनी मालिक बताकर अकाउंटेंट से ठगी का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से कंपनी मालिक बताकर अकाउंटेंट से ठगी करने के मामले में पुलिस ने बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल और एक हजार रुपये नकदी बरामद की है। इस मामले में अभी तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

साइबर अपराध थाना दक्षिण की पुलिस ने बीते शनिवार को उत्तर प्रदेश से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कासगंज (उत्तर प्रदेश) के भगवन्तपुर गांव निवासी बृजेश कुमार के रूप में हुई है। कार्रवाई के लिए आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी साइबर अपराध) प्रियांशु दीवान ने बताया कि आरोपी से पूछताछ व जांच में सामने आया कि मामले में ठगी गई राशि में से 71,01,411 रुपये आरोपी बृजेश के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। आरोपी बृजेश कुमार (खाताधारक) ने अपना बैंक खाता अपने एक अन्य साथी को ट्रांसफर की जाने वाली राशि के दो फीसदी कमीशन के बदले में दिया था। आरोपी ने बैंक खाता देते समय 10 हजार रुपये एडवांस भी लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें