फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुराने वीडियो को वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना मानेसर की पुलिस ने आईएमटी मानेसर के औद्योगिक क्षेत्र में हंगामा मामले में पुराने वीडियो को वायरल करने पर शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुरानी वीडियो को भ्रामक तरीके से आईएमटी मानेसर के प्रदर्शन से जोड़कर वायरल किया था।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलिया (उत्तर प्रदेश) के सहिया बाजार गांव निवासी शैलेंद्र (30) के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो वायरल हो रही थी जिसमें भ्रामक दावा किया गया था कि आईएमटी मानेसर में चल रहे प्रदर्शन के दौरान एक महिला के लाठी से चोट मारी गई है जिसमें उसकी मृत्यु हो गई। जबकि जांच में यह सामने आया कि वीडियो पुरानी है और मानेसर में श्रमिकों के प्रदर्शन से संबंधित नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि साइबर थाना मानेसर में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें