गुरुग्राम जिले के गांव शिकोहपुर का रहने वाला है आरोपी दयांनद
-पश्चिमी विहार निवासी अजीत सिंह ने दर्ज कराई थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। थाना माॅडल टाउन पुलिस ने प्लॉट दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में जिला गुरुग्राम के गांव शिकोहपुर, हाल आबाद मोहल्ला उत्तम नगर निवासी दयानंद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गत वर्ष 12 अक्तूबर को पश्चिमी विहार (दिल्ली) निवासी अजीत सिंह ने बताया था कि उसके पास उत्तम नगर निवासी दयानंद बतौर चालक नौकरी करता था। वर्ष 2013 में उसने बताया कि उसका उत्तम नगर में एक प्लॉट है, जिसे वह बेचना चाहता है। प्लॉट का उसने फुल एंड फाइनल एग्रीमेंट कराया हुआ है। उसने प्लॉट खरीदने के लिए दयानंद के साथ सौदा कर लिया। उसके साथ एक और व्यक्ति मिला हुआ था।
उसने शुरू में दयानंद को 6 लाख और बाद में 10 लाख रुपये दिए थे। उसने पटवारी से पूछताछ की तो उसे पता चला कि जमीन का इंतकाल ही रद्द हो चुका है। आरोपी दयानंद ने उसे गुमराह करते हुए उससे धोखाधड़ी की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना माॅडल टाउन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।