फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खेत की पैमाइश के दौरान धमकी और जबरन वसूली का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Sep 2025 11:13 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका। जिला के थाना फिरोजपुर झिरका में एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नासिर पुत्र इदरीस को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला खेत की पैमाइश के दौरान कट्टे से धमकी देकर 10 हजार रुपये की जबरन वसूली से जुड़ा मामला है। जिला पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि नासिर की गिरफ्तारी के बाद मामले की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन



पीड़ित मोहम्मद हनीफ पुत्र फजर खां निवासी पाडला शाहपुरी ने थाना प्रबंधक को दी गई शिकायत में बताया कि 18 सितंबर को सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने खेत की पैमाइश करवा रहे थे। इस दौरान नासिर ने कट्टा उनके माथे पर लगाकर जान से मारने की धमकी दी और 10 हजार रुपये की मांग की। डर के कारण हनीफ ने अपने बैंक खाते से नासिर के मोबाइल नंबर पर राशि ट्रांसफर कर दी। नासिर ने पैसे लेने के बाद भी धमकी दी कि वह बाद में हनीफ को जान से मार देगा। घटना के समय मौके पर जाकिर, दाउद, अय्यूब, और निजर मोहम्मद सहित कई लोग मौजूद थे। हनीफ ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अलताफ हुसैन द्वारा बनाई गई वीडियो फुटेज पेन ड्राइव में प्राप्त की। पीड़ित ने बताया कि नासिर पहले भी उनके साथ झगड़ा कर चुका है, जिसका मामला अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें