फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोसाइटी में घुसकर पेड़ काटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-88बी स्थित वाटिका एक्सप्रेशंस सोसाइटी का मामला, निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ दी शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। सेक्टर-88बी स्थित वाटिका एक्सप्रेशंस सोसाइटी में बिना अनुमति घुसकर पेड़ काटने और निवासियों को धमकाने का मामला सामने आया है। सोसाइटी के निवासी देवेंद्र सिंह ने इस संबंध में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि कुछ लोग जबरन सोसाइटी में घुस आए और वहां पेड़ काटने शुरू कर दिए। विरोध करने पर उन्होंने निवासियों के साथ बदतमीजी की और धमकियां भी दीं। इतना ही नहीं निवासियों के साथ पथराव का भी आरोप है।

देवेंद्र सिंह के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर सोसाइटी के लोग मौके पर पहुंचे और पेड़ काटने से रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों के पास हथियार भी थे। उन्होंने खुद को 45 बिल्डर की ओर से भेजा गया बताया। निवासियों का आरोप है कि इन लोगों ने सोसाइटी की बाहरी दीवार तोड़ने और बाकी पेड़ काटने की धमकी भी दी। शिकायत में करीब 480 पेड़ काटे जाने का आरोप लगाया गया है। निवासियों का कहना है कि जाते समय आरोपियों ने दोबारा आने की बात भी कही। इससे सोसाइटी के लोगों में डर का माहौल है। लोगों को अपने और परिवार की सुरक्षा की चिंता सता रही है।
विज्ञापन


पहले भी परेशान करने का लगाया आरोप
देवेंद्र सिंह, मोहित शर्मा, अशोक कुमार, राकेश कुमार, समेत कई निवासियों ने शिकायत में आरोप लगाया कि 45 बिल्डर की ओर से पहले भी सोसाइटी के लोगों को परेशान किया गया है। बिल्डर पर सेक्टर रोड पर निजी बैरिकेड लगाने और सड़क पर गेट लगाकर सोसाइटी के मुख्य रास्ते को रोकने का भी आरोप लगाया गया है। निवासियों ने पुलिस और संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सोसाइटी के लोगों को सुरक्षा देने की मांग की है।
विज्ञापन


सोसाइटी में पथराव करने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
सेक्टर-88बी की वाटिका एक्सप्रेशन सोसाइटी में पथराव की शिकायत पर पुलिस चौकी सेक्टर-93 की टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों की पहचान नूंह के कोटा गांव निवासी मनोज, गुरुग्राम के सेक्टर-9ए निवासी डोनाल्ड राज, कादरपुर गांव निवासी प्रवीन, झज्जर के खखाना गांव निवासी संजीव कुमार और यूपी के संत कबीर नगर के गांव रजनौली निवासी सतीश के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि वाटिका एक्सप्रेशन सोसायटी के साथ लगती जमीन 4एस बिल्डर की है, जहां उसके द्वारा निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस जमीन तक पहुंचने के लिए बिल्डर के पास रास्ता उपलब्ध नहीं था। इसी के चलते बिल्डर द्वारा वाटिका की साथ लगती दीवार गिराकर रास्ता बनाया गया। दीवार के हिस्से को अपनी जमीन में शामिल कर लिया गया। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने शुक्रवार की रात को सोसायटी में पथराव की घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें