फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रदूषण रहित दिवाली मनाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पुलिस आयुक्त शिबास कबिराज ने नागरिकों से प्रदूषण रहित, शांतिपूर्ण और सुरक्षित दिवाली मनाने की अपील की है। उन्होंने सभी से कानून का पालन करते हुए त्योहार की खुशियां साझा करने का आग्रह किया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी है जब हम दूसरों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं का ध्यान रखें। उन्होंने पर्यावरण और आमजन के स्वास्थ्य को देखते हुए पटाखों से परहेज करने को कहा। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों और पशुओं को तेज आवाज व धुएं से होने वाली परेशानियों के प्रति संवेदनशील रहने की बात कही। आयुक्त ने प्रतिबंधित या अवैध पटाखों की खरीद-बिक्री, भंडारण और उपयोग न करने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर शांति और व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया। हुड़दंगबाजी, जबरन आतिशबाजी, तेज आवाज में संगीत, नशे में वाहन चलाने अथवा यातायात नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें