फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंतरिक्ष हाइट्स सोसाइटी में 9वीं मंजिल पर लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैट का सामान जला, कोई हताहत नहीं, सुबह साढ़े सात बजे लगी आग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-84 स्थित अंतरिक्ष हाइट्स सोसाइटी में इमारत के सी टावर की 9वीं मंजिल के एक फ्लैट में रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अचानक आग लग गई। उस समय फ्लैट बंद था और उसमें रहने वाले लोग किसी काम से बाहर गए हुए थे। आग लगने की घटना से पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे आग अधिक नहीं फैली और कोई हताहत नहीं हुआ।



सोसाइटी के लोगों के अनुसार आग लगने के बाद धुआं तेजी से पूरे फ्लोर और हवा में फैलने लगा। पार्क में कसरत कर रहे सोसायटी निवासी सुरेंदर राठी मौके पर पहुंचे और अन्य लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। फ्लैट अंदर से बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर फ्लैट के अंदर वे दाखिल हुए। वहीं आरडब्ल्यूए और सोसाइटी के अन्य निवासियों ने आरोप लगाया कि मौके पर ताला तोड़ने के लिए पर्याप्त उपकरण ओर सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन




आग बुझाने के दौरान सुरेंदर राठी के हाथ में हल्की चोट भी आई। आरोप है कि सोसाइटी के फर्स्ट एड बॉक्स में न तो पट्टी थी और न ही जरूरी दवाइयां उपलब्ध थीं। बाद में पड़ोस में रहने वाले एक निवासी ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। निवासियों ने फोन के जरिये दमकल विभाग को सूचना दी जिसके बाद दमकल दल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरु किया। काफी प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। हालांकि, आग से फ्लैट में रखा लगभग सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सोसाइटी निवासी का कहना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।



घटना के बाद स्थानीय निवासियों में प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली। लोगों का आरोप है कि सोसायटी में लंबे समय से खराब मेंटेनेंस और खराब पड़े आग सुरक्षा उपकरणों को लेकर शिकायतें की जा रही थीं लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अंतरिक्ष हाइट्स फ्लैट बायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रिटायर्ड कमांडर योगेश कुमार चौहान ने कहा कि यदि फायर सेफ्टी से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर नहीं सुधारा गया तो भविष्य में इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


आग लगने से पार्किंग में खड़ी दो कार व एक स्कूटी जली

गुरुग्राम। लक्ष्मण विहार की गली नंबर 5 स्थित एक निजी स्टिल्ट पार्किंग में 16 मई की देर रात करीब 12:45 बजे आग लग गई। घटना में पार्किंग में खड़ी 2 कार व 1 स्कूटी जल गईं। आग लगने की सूचना मिलने पर भीमनगर फायर स्टेशन से दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि जहां पर कारें व स्कूटी खड़ी थीं, वहां पर बिजली कनेक्शन का बॉक्स लगाया हुआ है। उसमें शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह पार्किंग आसपास की कई सोसाइटियों के वाहनों के लिए बनी थी। एक व्यक्ति ने आग लगी देखी तो अन्य लोगों को उठाया जिससे अधिक नुकसान होने से बच गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें