फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पटौदी-रेवाड़ी मार्ग पर हादसा, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक ने दूसरी बाइक को मारी टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी-रेवाड़ी रोड के रणसिका के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही बाइक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान रमन और मैनपाल गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें रोहतक पीजीआई और अन्य तीन घायलों को गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने रमन को मृत घोषित कर दिया।


घटना की शिकायत खोड निवासी रविश ने पटौदी थाने में दी। उन्होंने बताया कि वह निजी बस में कंडेक्टर हैं और बस को पंप पर खड़ा करके घर जा रहे थे। इसी समय रमन, मैनपाल और उमेश बाइक से खोड की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पटौदी थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई विजयपाल ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बाकी घायलों की हालत फिलहाल ठीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें