फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन ने चालक को रौंदा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन ने चालक को रौंदा, गंभीर
विज्ञापन

गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में कैब को टक्कर मारकर भाग रही पिकअप को रुकवाना चालक को भारी पड़ गया। पिकअप सवार ने चालक को रौंद दिया। घटना में कैब चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोनीपत निवासी राजेश (28) ओला कैब चलाता हैं। 20 फरवरी की शाम को वह सेक्टर-5 से राजेंद्रा पार्क जा रहे थे। दौलताबाद फ्लाईओवर से जब वह राजेंद्रा पार्क की तरफ मुड़े तो पीछे से आ रही पिकअप ने कैब को टक्कर मार दी। इस दौरान राजेश कैब से उतरकर पिकअप चालक से बात करने गया। आरोप है कि इस दौरान चालक तैश में आ गया और वह मौके से पिकअप लेकर भागने लगा। राजेश ने उसे रोकना चाहा तो वह उसे रौंदता हुआ फरार हो गया। राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज जांचे जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें