फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क किनारे खड़े भाइयों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। थाना क्षेत्र के मांडीखेड़ा गांव के समीप बनी गैस एजेंसी के बाहर मंगलवार को सड़क किनारे खड़े दो भाइयों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें आयत खान (16) निवासी रानीका की मौत हो गई और उसका चचेरा भाई मोहम्मद शान (19) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे नल्हड़ मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टरों हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन




रहीश निवासी रानीका ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके भतीजे मोहम्मद शान और आयत सोमवार देर शाम मांडीखेड़ा के पास स्थित गैस एजेंसी के पास सिलेंडर में गैस भरवाने के लिए गए थे। सिलेंडर को भरने के लिए एजेंसी के पास रखकर आयत खान और मोहम्मद शान एक तरफ खड़ा होकर आपस में बातचीत करने लगे। तभी पीछे से आए ट्रैक्टर ने दोनों को टक्कर मार दी। जिसमें आयत की मौत हो गई और मोहम्मद शान के सिर में गहरी चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें