फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान कांग्रेस के दो बागी विधायकों विधायक भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह को समन देनी आई एसीबी

विज्ञापन
तावडू स्थित होटल मेंएंटी करप्शन ब्यूरो के सदस्यजानकारी लेने के लिए राजस्थान से टीम सहित पहुंचे - - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजस्थान कांग्रेस के बागी विधायकों भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह को खोजने में पहुंची एसीबी की टीम शुक्रवार को गुरुग्राम इलाके के तीन होटलों व रिसोर्ट में पहुंची, लेकिन किसी ने भी प्रवेश नहीं दिया। तीनों जगह से टीम को यही जवाब दिया कि दोनों विधायक उनके यहां नहीं है। ऐसे में टीम खोली हाथ लौट गई। एसीबी की टीम विधायकों को समन देने आई थी।
विज्ञापन

एसीबी की एक टीम आईटीसी ग्रैंड भारत होटल, हैरिटेज होटल और बेस्ट वेस्टर्न रिजॉर्ट कंट्री क्लब पहुंची, लेकिन उन्हेें घुसने नहीं दिया।टीम को सूचना मिली थी कि विधायक भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह इन तीनों में किसी एक जगह ठहरे हैं। दरअसल ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार गिराने के संबंध में एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद एसीबी ने दोनों विधायकों को जांच के लिए बुलाया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। इससे पहले राजस्थान एसओजी की टीम गुरुग्राम में दो बार आ चुकी है।
समन देेेने आए एसीपी मोहम्मद साले ने बताया कि वे पूछताछ के लिए नहीं आए बल्कि विधायकों को जारी समन तामिल करवाने आए हैं। बेस्ट वेस्टर्न रिजॉर्ट कंट्री क्लब के मैनेजर ने कहा है कि दोनों विधायक उनके यहां नहीं हैं। इसी प्रकार आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में भी गए और वहां से भी लिखित में लिया है कि विधायक उनके यहां नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें