फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरियाणा सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अभिषेक ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। गुरुग्राम के गांव मोकलवास के अभिषेक यादव ने हरियाणा 16वीं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 110 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 30 और 31 मई को कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित की गई थी। अभिषेक की इस उपलब्धि से उनके परिवार, कोच और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

अभिषेक यादव एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके दादा स्वर्गीय कैप्टन राजपाल यादव भारतीय सेना में कैप्टन थे। परिवार का कहना है कि दादा के अनुशासन और देशसेवा की भावना ने अभिषेक को हमेशा प्रेरित किया है। वहीं, उनके पिता अरुण यादव ने भी कठिन परिस्थितियों के बावजूद बेटे के खेल करियर को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया है। अभिषेक इससे पहले भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। अभिषेक ने कहा कि उनका सपना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना और देश के लिए पदक जीतना है। वह भविष्य में और कड़ी मेहनत कर विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन करना चाहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें