फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 400 मीटर दौड़ में आरव और अवनी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा संकल्प अभियान के तहत सैदपुर में खेल प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

120 खिलाड़ियों ने लिया भाग



संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को आयुष विभाग ने गांव सैदपुर मोहम्मदपुर की व्यायामशाला में खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के दौरान नींबू दौड़, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद सहित कई स्पर्धाएं हुईं। इसमें 400 मीटर दौड़ में लड़कों की श्रेणी में आरव पहले, लवी दूसरे और देव तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, लड़कियों की श्रेणी में अवनी प्रथम, रिया द्वितीय और भूमिका तृतीय स्थान पर रहीं। नींबू दौड़ में लड़कों की श्रेणी में विपिन ने पहला, मनीष ने दूसरा और कपिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की श्रेणी में दिया प्रथम, चेष्टा द्वितीय और सेरिका तृतीय स्थान पर रहीं।
इसमें करीब 120 खिलाड़ियों ने भाग लेकर विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को गांव के सरपंच राकेश ने मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का आयोजन आयुष सहायक अजीत सोलंकी और आशीष के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आयुष सहायक अजीत सोलंकी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है। खेल गतिविधियों से शारीरिक फिटनेस के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और आपसी सहयोग की भावना भी विकसित होती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्यवान, सत्यनारायण, सुरेश, मनीष, कपिल, परवीन, विपिन और कुलदीप समेत अन्य का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें