फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विधेयकों के खिलाफ आप ने पैदल मार्च कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) ने भी केंद्र सरकार की ओर से सांसद में बहस कराए बिना कृषि संबंधी तीन विधेयक पास करने का विरोध किया है। आप की दक्षिण हरियाणा इकाई के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सोहना चौक से लेकर लघु सचिवालय तक नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला जलाया।
विज्ञापन

आप नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दक्षिण हरियाणा इकाई के अध्यक्ष आरएस राठी की अगुवाई में तीनों विधेयकों को वापस भेजने के लिए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर आरएस राठी ने तीनों विधेयकों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने राज्यसभा में सभी मर्यादाओं को ताक पर रखकर, किसानों की आपत्तियों को नजरंदाज और विपक्ष की आवाज को दबाते हुए बिना वोटिंग के इन विधेयकों का पास कराया है। सरकार का यह कदम बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और ये विधेयक अवैध हैं। इस कारण राष्ट्रपति को इन विधेयकों को वापस भेजना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि वे इन विधेयकों पर हस्ताक्षर नहीं करें।
इस मौके पर आप नेता धीरज यादव, सारिका वर्मा, रुस्तम चौहान, ऋषि गोयल, एडवोकेट अशोक वर्मा, अखिल सचदेवा, मीनू सिंह, चांद मोहम्मद, संदीप जाखड़, दिनेश कुमार, मुकेश प्रजापति, राम गौतम, संत राम, कुशेशवर भगत, अलरीना, महिपाल यादव, अरुण भूपेन्द्र शर्मा आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें