अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। जालसाजों ने घर बैठे कमाई का लालच देकर एक युवक से 1.13 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में मामला दर्ज किया है।
मानेसर के भांगरोला निवासी रंजित कुमार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 जुलाई को एक शख्स ने कॉल कर बताया कि गूगल रिव्य का एक टास्क पूरा करने पर 150 रुपये दिए जाएंगे। जब रंजित ने एक टास्क पूरा किया तो उसके पास 150 रुपये आ गए। इसके बाद जालसाजों ने रंजित कुमार को टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया और तीन टास्क पूरे करने के लिए कहा गया। पहला टास्क 15 हजार रुपये का था, जोकि रंजित कुमार ने पूरा किया। इसके बाद दूसरे टास्क में 48 हजार रुपये ट्रांसफर कराए और तीसरे टास्क में 50 हजार रुपये रंजित कुमार से ट्रांसफर कराए। इसके बाद जालसाजों ने रंजित कुमार को 78000 ट्रांसफर करने के लिए कहा और बताया कि उसके खाते में 2,64,400 रुपये बिटकॉइन अकाउंट में दिखाई दे रहे हैं। अब 78 हजार रुपये जमा कराने पर सिस्टम से पेमेंट कोड जनरेट होगा। तब रंजित कुमार को अपने साथ ठगी होने के बारे में पता चला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।