फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर युवती से 2.28 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- होटल रिव्यू करके मुनाफा कमाने का लालच देकर कराए निवेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाजों ने पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर युवती से 2.28 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता से होटल रिव्यू करके अच्छा मुनाफा कमाने का लालच देकर रुपये निवेश कराए गए। पैसे नहीं मिलने पर युवती ने साइबर अपराध थाना मानेसर में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

अदिति सक्सेना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 अगस्त को उसके मोबाइल पर एक मैसेज प्राप्त हुआ। जिसमें दिव्या मेहता नामक युवती ने चेग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में पार्ट टाइम नौकरी का लालच दिया। जालसाजों ने बताया कि होटलों और रेस्तरांं को रेटिंग करके स्क्रीनशॉट जमा करने के बाद भुगतान किया जाएगा। इसके बाद उसको टास्क भेजने वाले टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया। इसमें कई लोग निवेश से अच्छा मुनाफा कमाने के बारे में बता रहे थे। जालसाजों की बातों में आकर उसने कई बार में रुपये निवेश कर दिए। जब अदिति ने रुपये निकालने चाहे तो जालसाजों ने खाता फ्रीज होने की बात कहकर 86 हजार रुपये और ट्रांसफर कराए। अदिति ने कुल 2.28 लाख रुपये कई बारे में आरोपियों को ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जालसाजों ने उसका अकाउंट ब्लॉक कर ग्रुप से निकाल दिया। ठगी का अहसास होने पर अदिति ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें