फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दोस्त से मिलने आए युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-65 थाना इलाके के बहरामपुर में बुधवार रात हुआ हादसा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-65 थाना इलाके में दोस्त से मिलने आए युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। युवक की पहचान आकाश (27) निवासी बदरपुर, दिल्ली के रूप में हुई है। वारदात के दौरान आकाश और उसका दोस्त लक्की कार में सवार थे। आरोप है कि कार में लक्की ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल हाथ में ली हुई थी और गोली चला दी। ये गोली आकाश के माथे में लग गई। लक्की अपने भाई व पिता के साथ आकाश को अस्पताल ले गया और वहां से तीनों भाग गए। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। उसकी शिकायत पर सेक्टर-65 थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
आकाश के बड़े भाई मुकुल ने बताया कि आकाश उनके बहनोई मोहित के पास रहकर डिलिवरी का काम करता था। बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे मुकुल को कॉल कर आकाश के दोस्त उदित ने बताया कि आकाश को गोली लगी है और वो गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती है। मुकुल अपने साथी भानू और यश के साथ गुरुग्राम के अस्पताल पहुंचा और आकाश का शव देखा। उसके माथे में दांई ओर गोली लगी थी। अस्पताल में ही मुकुल बहनोई मैदावास निवासी मोहित व राहुल मौजूद मिले। मोहित ने बताया कि दोपहर लगभग 12 बजे आकाश अपने दोस्त लक्की से मिलने बहरामपुर गांव जाने की कहकर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे
शुरुआती पूछताछ में लक्की और उसके घरवालों ने पुलिस को बताया कि दोनों दोस्त लक्की की कार में सवार होकर पार्टी करने निकले थे। गांव से कुछ दूर गए थे कि कार में लक्की ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और उससे गोली चल गई। ये गोली आकाश को लगी और खून निकलने लगा। आरोप है कि आकाश को लक्की, उसका पिता और भाई निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिकी जांच के बाद आकाश को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वे तीनों अस्पताल से चले गए। अस्पताल से सूचना मिली तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक टीम से कार की भी जांच कराई है। वहीं, बृहस्पतिवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे आकाश के परिजनों ने इसे सोची-समझी साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगा। परिजनों ने कहा कि ये हादसा था तो वे लोग अस्पताल से भाग क्यों गए। आकाश के परिवार व पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई। पुलिस अभी हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें