- युवक की शिकायत पर मामला दर्ज
गुरुग्राम। एमजी रोड स्थित एक क्लब के सामने शुक्रवार की रात दो युवकों के बीच हुए झगड़े में चाकू लगने से एक युवक घायल हो गया। झगड़े की सूचना मिलते ही एमजी रोड चौकी की पुलिस की टीम माैके पर पहुंची। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया। युवक की शिकायत पर सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज किया गया है।
दिल्ली के शिवम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार को गुरुग्राम के एमजी रोड पर मौजूद था। इसी दौरान किसी बात को लेकर एक युवक से उसका झगड़ा हो गया। इसी दौरान आरोपी ने चाकू से उसकी कमर पर हमला कर दिया। पुलिस चौकी एमजी रोड के प्रभारी मंगल सैन ने बताया कि शिवम की शिकायत पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। आरोपी युवक की पहचान की जा चुकी है। जल्द ही उसको गिरफ्तार किया जाएगा। ब्यूरो